टीम एबीएन, रांची। राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच बैठक और मुलाकातों का दौर जारी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस के विधायक और मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं मंत्री बन्ना गुप्ता, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडे सिंह और अनूप सिंह भी मौजूद हैं। अविनाश पांडे ने अनूप सिंह से बंद कमरे में बात भी की है।