हजारीबाग डीएवी के विद्यार्थियों ने जानी बहोरनपुर की हकीकत
ABN Bureau• 21 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
हजारीबाग। डीएवी पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल बहोरनपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर इतिहास शिक्षक डा. प्रभाकर कुमार ने खुदाई में निकली प्रतिमाओं एवं दीवारों की आकृति के विषय में छात्र-छात्राओं को बताया कि यह स्थल पालकालीन युग से संबंधित हो सकता है। महात्मा बुद्ध एवं बौद्ध देवी की प्रतिमा से यह संकेत मिलता है कि यह स्थल बज्रयानी शाखा के बौद्धों की साधना स्थली हो सकता है। भूगोल शिक्षक धीरज गुप्ता के अनुसार दीवारों की चौड़ाई और बनावट इस अवशेष को पालकालीन होने का संकेत देती हैं। अंग्रेजी शिक्षिका संपा श्रीवास्तवा, किरण मिश्रा एवं अरुणा दिव्यदर्शिनी के साथ बच्चों ने समीपवर्ती पर्वतीय सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने पुरातात्विक विभाग द्वारा चिन्हित उन स्थलों का भी भ्रमण किया जहाँ खुदाई का काम अभी बाकी है। स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि बहोरनपुर की खुदाई के बाद इस स्थल को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की भरपूर संभावना है।