झारखंड
भारतीय किसान संघ हजारीबाग इकाई ने की किसानों की उन्नति पर चर्चा
ABN Bureau
•
27 Aug, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। भारतीय किसान संघ हजारीबाग जिला इकाई की बैठक अमृतनगर उच्च विद्यालय परिसर में बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री झारखंड बिहार जयप्रकाश नारायण तिवारी, विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री झारखंड प्रदेश अचल जी एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश नारायण सिंह तथा अतिथि के रूप में एग्रो इकोनॉमिक्स प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा जी उपस्थित रहे। महामंत्री इन्द्र नारायण कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के बिना देश की उन्नति संभव ही नहीं है। अत: देश की उन्नति के लिए किसानों का आर्थिक स्थिति मजबूत करना होगा। संगठन को मजबूती देने के लिए जिला एवं प्रखंडों में निम्न लिखित दायित्व दिया गया जो इस प्रकार है : सदर प्रखंड संयोजक अनेश्वर प्रसाद, कटकमसांडी संयोजक प्रकाश प्रसाद कुशवाहा, इचाक प्रखंड संयोजक सीताराम कुशवाहा, कटकमदाग प्रखंड संयोजक जगरनाथ साव, जिला प्रचारक प्रमुख चंदन कुमार राणा, दारू प्रखंड संयोजक इंद्रदेव कुशवाहा, युवा संयोजक इचाक प्रखंड इंद्रजीत कुमार, युवा प्रमुख कटकमदाग देवचंद महतो एवं सहसंयोजक सीता राम प्रसाद, कटकमसांडी सहसंयोजक उपेंद्र कुमार शर्मा, इचाक सह संयोजक वीरेंद्र मेहता सह संयोजक जगरनाथ साव, तथा लक्ष्मण कुमार को शिक्षा का युवा सह संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम में जगदीप कुमार सिन्हा, अशोक राणा, विजय कुमार वर्मा, सुभाष ठाकुर, लखन गोप, मुकेश कुमार, इंद्रजीत कुमार मेहता, रामेश्वर महतो, प्रकाश कुशवाहा, कृष्ण कुमार देव, ईश्वरी प्रसाद, नागेश्वर महतो, विशाल नीरज, जितेंद्र स्नेही, मोहन प्रसाद, गणेश प्रसाद, केदार यादव, कुलदीप प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद, दीपक कुमार, महेश राणा, विजय वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन