Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बंद लिफाफा और राज्यपाल के फैसले पर टिकी सबकी नजरें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंद लिफाफा और राज्यपाल के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तापक्ष की बैठक हुई उसको लेकर कई चर्चाएं तेज हो गयी हैं। इस बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल हुये। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1:30 बजे के बाद राज्यपाल रमेश बैस कभी भी ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में बड़ा फैसला सुना सकते हैं। कल्पना सोरेन काफी-पढ़ी लिखी महिला हैं और झारखंड की राजनीति को काफी अच्छे से समझती हैं। हालांकि कल्पना सोरेन सक्रिय राजनीति में हिस्सा नहीं लेती हैं। लेकिन परिवार में राजनीतिक माहौल होने की वजह से उनकी दिलचस्पी राजनीतिक घटनाओं में रहती है। कल्पना सोरेन महिला विकास कार्यक्रमों में खूब हिस्सा लेती हैं। उन्होंने भविष्य में राजनीति में शामिल होने के सवाल पर कल्पना सोरेन का कहा था कि वो फिलहाल अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं और इसी में खुश हैं। वह सोरेन पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। माना जाता है कि परिवार के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका है। राजनीतिक तौर पर बेहद सक्रिय परिवार के बीच रहने के बावजूद कल्पना राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहने से खुद को बचा लेती हैं। हालांकि सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी की वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,719