Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास में लगी आग, 350 बच्चियां सुरक्षित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास में लगी आग, 350 बच्चियां सुरक्षित
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। गिरिडीह जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास में बुधवार को आग लग गई, जहां से 350 बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रावास के गोदाम में तड़के दो बजे आग लग गई, जिसके बाद समय रहते सभी छात्राओं को सुरक्षित छात्रावास से बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गिरिडीह के चौताडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उस समय हुई जब रात में सभी बच्चियां व स्कूल के कर्मी छात्रावास में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि के बाद लगभग दो बजे पूरा छात्रावास एकाएक धूंए से भर गया और सभी बच्चियां कमरों से निकल कर मदद के लिए गुहार लगाने लगीं। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो ने बताया कि इस घटना में सभी 350 बच्चियां सुरक्षित हैं और समय रहते उन्हें छात्रावास से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि गोदाम से निकल रही आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है। जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी, उसमें कंबल व किताबें भरी हुई थीं। टोप्पो ने बताया कि यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर छात्रावास को बन्द किया जा रहा है और बच्चियों को दो दिनों के लिए घर भेजा जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,538