टीम एबीएन, रांची। दिनांक 28/8/ 2022 (रविवार) को 10.30 बजे पूर्वाह्न से भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक होगी। जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी का प्रवास, सदस्यता संबंधी और अन्य अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार विचारणीय विषय होगा। इस बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी अधिकारीगण एवं सदस्यगण सादर आमंत्रित है बैठक डोरंडा एजी मोड़ के पास आकाश कॉम्प्लेक्स सभागार में होना तय हुआ है। इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मांधीरण महतो महामंत्री (96080 25118), भारतीय किसान संघ झारखंड और अनिल शर्मा (9123220998), प्रांत संयोजक भारतीय कृषि आर्थिक शोध संस्थान केंद्र झारखंड पदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय किसान संघ झारखंड रांची से संपर्क कर सकते हैं।