Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सूखा राहत योजना के लिए प्रज्ञा केंद्र से पंजीकरण करायें किसान : बीटीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सूखा राहत योजना के लिए प्रज्ञा केंद्र से पंजीकरण करायें किसान : बीटीएम
विज्ञापन
टीम एबीएन, पिपरा, (पलामू)। पीपरा प्रखंड के बभण्डी पंचायत में चौपाल सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कम वषार्पात के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के संबंध में चर्चा की गयी। आत्मा, पलामू की ओर से वैकल्पिक फसल लगाने के उद्देश्य से आयोजित इस कृषक गोष्ठी में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने किसानों को ऊपरी जमीन में अरहर, तिल, मक्का, मडुवा आदि का खेती करने, मध्यम जमीन में सब्जी, मडुवा, मूंग, उरद आदि की खेती करने और सबसे नीचले नमी वाले जमीन में धान की फसल लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए भूमि का चयन ठीक से करेंगे,तो खेत भी खाली नहीं रहेगी और आय में भी बढ़ोतरी होगी। इससे पानी को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने वर्षा जल को अपने खेतों में रोकने पर बल दिया। खेत के मेढ़ो को बांधकर वर्षा जल को संरक्षित किया जा सकता है। इससे मिट्टी का नमी को ज्यादा दिन तक रखा जा सकेगा। उन्होंने इस वर्ष रबी फसल की समय से बुआई करने और अगेती किस्मों का चुनाव करने को सलाह दिया। वहीं झारखण्ड फसल राहत योजना का लाभ लेने की सलाह दी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रज्ञा केंद्र में जाकर निबंधन कराने के साथ-साथ ब्लॉक चैन में निबंधन कराने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे किसान जो अबतक केसीसी ऋण माफी के लिए ई-केवाईसी नहीं करवाए हैं, वे जल्द ई-केवाईसी करायें। किसान गोष्ठी में कृषक मित्र मिथिलेश सिंह, वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित पंचायत के 42 से अधिक पुरुष-महिला किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,071