Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : अवैध खनन मामले में ईडी ने प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अवैध खनन मामले में ईडी ने प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अवैध खनन से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रेम प्रकाश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी 25 अगस्त की सुबह-सुबह हुई है। दरअसल, झारखंड के राजनीतिक गलियारों से लेकर वहां के ब्यूरोक्रेसी में प्रेम प्रकाश काफी चर्चित चेहरा के तौर पर जाना जाता है। इस पर आरोप है कि इसने अपने राजनीतिक कनेक्शन और ब्यूरोक्रेसी संबंध का दुरूपयोग करते हुए पिछले कई सालों से अवैध तौर पर खनन सहित अन्य फर्जीवाड़े को अंजाम देते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को अंजाम दे रहा है। लिहाजा अवैध टेंडर और खनन से जुड़े मामले की जब पड़ताल की गई तब इसका नाम पंकज मिश्रा सहित कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ता हुआ पाया गया। इसके साथ ही इसके खिलाफ कई महीनों तक तफ़्तीश के बाद 24 अगस्त को झारखंड, बिहार तमिलनाडु, दिल्लीके करीब 17 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, उसके बाद देर रात तक ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद आखिरकार प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें कि झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की कल छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश के घर से ही दो एके-47 और 60 कारतूस बरामद हुए थे। हालांकि बाद में पुलिस की ओर से कहा गया कि यह हथियार और कारतूस जिला बल के जवानों के हैं। रांची में प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर बुधवार को सुबह छह बजे शुरू हुई छापेमारी रात करीब 12 बजे तक यानी 18 घंटे तक चली।
विज्ञापन