Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गोड्डा डीसी ने जानी पोड़ैयाहाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा डीसी ने जानी पोड़ैयाहाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। आज दिनांक 24.08.2022 को उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर के द्वारा पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान महोदय के द्वारा पानी, बिजली, शौचालय ,एमटीसी वार्ड, दवा की उपलब्धता से संबंधित उपरोक्त सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए पेंडिंग पड़े कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण किए जाए। उपायुक्त महोदय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में पड़े चिकित्सीय वाहन को ठीक कराते हुए दुर्गम क्षेत्रों में उनका उपयोग करने का निर्देश दिया जहां पर वाहनों की सुविधा उपलब्ध नहीं है,ताकि वैसे जगहों पर आपातकालीन चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान महोदय के द्वारा कुपोषण केंद्र, लेबर रूम, महिला व पुरुष वार्ड, आऊट डोर, पैथोलॉजी सेंटर आदि का भी जायजा लिया गया। महोदय के द्वारा मरीजों के लिए अस्पताल में बेड, मेडिसिन सेंटर, दवाओं की उपलब्धता ,कीचन, कोल्ड चैन हैंडलर की स्थिति समेत अन्य संसाधनों की स्थिति की भी जांच की गई और कहा गया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पदाधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रतिदिन दवाओं के स्टॉक पंजी की जांच करने के भी निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय के द्वारा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आइसोलेशन कक्ष बनाने को लेकर रूप रेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। महोदय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को और भी बेहत्तर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 अनंत कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री ऋतुराज, MOIC पोड़ैयाहाट डॉ0 पूनम रानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के BPM श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन