Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पतरातू : डैम का जलस्तर अचानक बढ़ा, इलाके में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पतरातू : डैम का जलस्तर अचानक बढ़ा, इलाके में सनसनी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। मंगलवार रात 8 बजे पतरातू डैम के दो फाटक खोल दिए गए हैं। इन दोनों फाटकों से 3-3 इंच पानी छोड़ा जा रहा है। पतरातू डेम के पास के दामोदर और नलकारी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। दरअसल, महज दो दिन में रामगढ़ जिले के पतरातू डैम का जलस्तर 1328 रेडियस लेवल तक पहुंच गया है। रविवार को इस डैम का जलस्तर 1327 रेडियस लेवल था। इस स्थिति के बाद रात 8 बजे डैम के 8 में से 2 फाटक खोल दिए गए हैं। दोनों फाटकों से 3-3 इंच पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 4 और 6 खोले गए हैं। मौके पर पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक मौजूद थे। डैम का फाटक खोले जाने के बाद नलकारी और दामोदर नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। संभावित खतरे को देखते हुए रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने डैम और उसके आसपास के निचले इलाके के दामोदर और नलकारी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से जलस्रोतों के निकट नहीं जाने की अपील की है। इधर पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति अधिकारी ने भी गाड़ी से माइकिंग करके डैम के निचले इलाके के लोगों को दामोदर और नलकारी नदी किनारे या डैम के आसपास न जाने की हिदायत दी है। पतरातू प्रखंड के विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक ने बताया कि डैम के जलस्तर को स्थिर रखने के लिए 2 फाटक से 3-3 इंच पानी की निकासी की जा रही है। डैम के निचले इलाके के लोगों को दामोदर और नलकारी नदी के किनारे जाने से मना किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खतरे की बात नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गाड़ी से माइकिंग करके लोगों को सतर्क किया गया है। बता दें कि 2 दिनों पहले तक डैम का जलस्तर 1327 रेडियस लेवल के करीब था। मंगलवार को अचानक डैम का जलस्तर 1328 रेडियस लेवल को पार कर गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,985