Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : हरि ओम ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर का छापा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : हरि ओम ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर का छापा
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर/रांची। रांची के बाद देवघर से भी छापेमारी की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रेम प्रकाश से जुड़े एक मामले में वीआईपी चौक इलाके में आयकर विभाग की टीम ने हरि ओम लक्ष्मी ज्वेलर्स के कई दुकानों पर छापेमारी कर रही है। कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं को अवैध तरीके से लाखों-करोड़ों रुपये की मदद और संदिग्ध तरीके से लेनदेन का शक है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद कई टीमों का गठन कर ये कार्रवाई की गई। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान विभाग को क्या-क्या सबूत, दस्तावेज समेत अन्य सामग्री मिली है, इसकी औपचारिक तौर पर पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,313