Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : बाढ़ का पानी घुसने से नर तेंदुआ की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : बाढ़ का पानी घुसने से नर तेंदुआ की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। जमशेदपुर शहर में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर के चिड़ियाघर के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। इस दौरान एक तेन्दुआ की मौत हो गयी। आनन-फानन मे उसे पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया। तेन्दुआ की मौत पर वन विभाग ने जमशेदपुर जू प्रबंधक से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है कि कैसे और किस हालत में तेंदुआ की मौत हुई है। सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था है कई बिंदुओं पर वन विभाग में 2 दिन के अंदर जमशेदपुर जू प्रबंधन को जवाब देने को कहा है। मालूम हो कि बीते 20 अगस्त को आयी बाढ़ की चपेट में जमशेदपुर का चिड़िया घर भी आया था और उसी पानी में फंसकर तेंदुआ की मौत हो गई थी। बाढ़ के देखते हुए विशेष रूप से तेंदुए के बाड़े के पास के क्षेत्र में दो तेंदुओं मिथुन (नर) और हेमा (मादा) को भोजन करने के बाद छोड़ दिया गया था, ताकि वो किसी पेड़ या अन्य सुरक्षित स्थान पर चढ़ सकें। बाढ़ के समय शाम लगभग 7:30 बजे हेमा (मादा) एक पेड़ पर चढ़ गई, जबकि मिथुन (नर) तैर रहा था। करीब एक घंटे के बाद भी बचाव दल मिथुन का पता नहीं लगा सका। रात करीब साढ़े नौ बजे रेस्क्यू टीम को शव के बारे में पता लगा। इसके बाद टीम ने मिथुन की मौत की पुष्टि कर दी है। मिथुन (नर तेंदुआ) का जन्म अगस्त, 2005 में हुआ था और उसे नवंबर 2007 में पश्चिम बंगाल के जलदापारा बचाव केंद्र से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क जमशेदपुर लाया गया था। वर्तमान में मादा तेंदुआ हेमा सुरक्षित है और अगले 24 घंटों तक निगरानी में है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,152