Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सभी विद्यार्थियों को 15 तक दें जाति प्रमाण पत्र : डीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सभी विद्यार्थियों को 15 तक दें जाति प्रमाण पत्र : डीसी
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जानकारी दी है कि विभागीय सचिव के द्वारा जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को बच्चों का जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता के तौर पर बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त के आलोक में आगामी 31 अगस्त तक सभी क्षेत्रों के बच्चों का कास्ट सर्टिफिकेट का आवेदन प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से किया जाना है। उपायुक्त ने बताया कि जारी निर्देश के तहत जिले के सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, मानकी-मुंडा, वीएलई साथ ही साथ राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित करने का दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त सभी के सामंजस्य से बच्चों का जल्द जाति प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा, ताकि जब भी सरकार की कोई योजनाएं का शुभारंभ हो तो उसके लिए विशेष तौर पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यकता नहीं रहे। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त करने हेतु 31 अगस्त तक का तिथि निर्धारित किया गया है तदुपरांत 15 सितंबर तक जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,037