Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू के चार कराटेकारों ने भूटान में जीते छह मेडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू के चार कराटेकारों ने भूटान में जीते छह मेडल
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। भूटान में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप आल मार्शल- आर्ट्स गेम्स के कराटे इभेंट में पलामू जिला के चार कराटेकारों ने चुस्ती-फुर्ती के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए 6 मेडलों की जीत अपने नाम किया। इनमें संत मरियम विद्यालय के सात वर्षीय बाल कराटेकार रौनक कुमार फाईट में गोल्ड मेडल और काता में सिल्वर मेडल वहीं श्रीकांत सिंह ने फाईट में सिल्वर मेडल एवं काता में ब्राउज मेडल। पलामू मिक़्डस मार्शल- आर्ट्स टाईगर्स एकेडमी के गुनगुन प्रिया को सिल्वर मेडल, वहीं कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विश्रामपुर के डोली कुमारी को सिल्वर मेडल मिला है। यह चैंपियनशिप का आयोजन निन्जा स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं वर्ल्ड आल स्पोर्ट्स गेम फेडरेशन के तत्वावधान में 20 और 21 अगस्त को यूथ स्पोर्ट्स केन्द्र भूटान (राय- मटांग) में किया गया था। यह टीम शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में भूटान गई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,848