Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : चाकूबाजी से गंभीर युवक रिम्स में एडमिट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : चाकूबाजी से गंभीर युवक रिम्स में एडमिट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र इलाके के कांटा टोली मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार सुबह चाकूबाजी का मामला देखने को मिला। जिसमें अज्ञात लोगों ने मोहम्मद साहब नामक युवक को चाकू मारा है। चाकू लगने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे रिम्स पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गयी है। रांची में चाकूबाजी की घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। चाकू मारने वाला शख्स कौन था, उसे चाकू क्यों मारा गया, किस वजह से युवक पर हमला किया गया है, इन तमाम बातों की पड़ताल की पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस चाकू लगने के बाद घायल युवक का बयान लेने की भी कोशिश कर रही है ताकि चाकू से हमला करने वाले अपराधियों तक पहुंचा जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा सके कि आखिर किस इरादे से युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। यहां बता दें कि आए दिन में रांची में चाकूबाजी देखने को मिलती है। चाकू से हमला की यह कोई पहली घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी मौलाना आजाद कॉलोनी के इस इलाके में कई बार चाकूबाजी की घटना देखी गई है। इन घटनाओं को लेकर इलाके में हमेशा दहशत बनी रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि बहुत जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,748