Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम : हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया लाइब्रेरी वैन को रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिमी सिंहभूम : हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया लाइब्रेरी वैन को रवाना
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समाहरणालय परिसर से रूम टू रीड एवं यूनिसेफ के साझा प्रयास से आयोजित कार्यक्रम "रीडिंग कैंपेन- पढ़ना जहां, समानता वहां" के अंतर्गत लाइब्रेरी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन के सहयोग से जिले के 2 प्रखंडों चक्रधरपुर एवं सोनुआ में 22 अगस्त से 2 सितंबर तक सभी संकुलों में एक-एक दिन रीडिंग कैंपेन आयोजित किया जाएगा। लाइब्रेरी वैन अंतर्गत समुदाय एवं विद्यालय स्तर पर बच्चों को पढ़ने के लिए अलग-अलग थीम पर कहानियों की किताबों को रखा गया है। इसके साथ ही यहां पर विभिन्न प्रकार के पढ़ने की गतिविधियां एवं चित्रकारी गतिविधियों से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से क्षेत्र में विविध गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अमित मुखर्जी सहित रूम टू रीड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,712