Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : करंट से दंपति की मौत, आंगन में मिले दोनों के शव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : करंट से दंपति की मौत, आंगन में मिले दोनों के शव
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/रांची। झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत भुरकुंडा आउटपोस्ट क्षेत्र के रिवरसाईड में रविवार को सीसीएलकर्मी और उसकी पत्नी का शव क्वाटर्र के आंगन से बरामद किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने रविवार को यहां बताया कि भुरकुंडा आउटपोस्ट क्षेत्र के एक सीसीएल क्वाटर्र के आंगन से दंपति का शव मिला है। उनकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। मृतक सीसीएलकर्मी अजीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी क्वाटर्र में अकेले रहते थे। रविवार की सुबह उन दोनों का शव के आंगन में पड़ा हुआ पाया गया। आंगन में कपड़ा सुखाने के लिए लगा तार (टंगना) शव पर गिरा पाया गया। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि अजीत कुमार सीसीएल की पिपरवार कोलियरी में मैकेनिकल फीटर के पद पर काम करते थे। उनके पुत्र और पुत्री बाहर जॉब करते हैं। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। इधर, रविवार को उनके पुत्र ने घर में कई बार फोन किया। किसी के जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने पड़ोस में फोन कर मां-पिता से बात कराने की बात कही। पड़ोसियों के क्वाटर्र पहुंचाने पर दंपति का शव आंगन में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,034