टीम एबीएन, रांची। पिछले कुछ दिनों से रिम्स में लगातार डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन तीन से पांच डेंगू संक्रमित मरीज रिम्स पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों को तो जरूरी दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है, लेकिन कुछ को भर्ती भी किया जा रहा है। हालांकि जिन मरीजों की प्लेटलेट्स काउंट काफी है उन्हें ही भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेज बदन और सिर दर्द व तेज बुखार की शिकायत के साथ रिम्स आ रहे लोगों में जांच के बाद डेंगू सामने आ रहा है। उन्होंने ऐसे मरीजों के और बढ़ने की आशंका जताई है। रिम्स के अलावा सदर अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों में भी डेंगू मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। डॉ सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरजनित बीमारी है। यह अक्सर दिन में काटता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग जो भी घरों में रहते उन्हें मोजा पहनना चाहिए। इसके अलावा लोगों को हमेशा मच्छरदानी में सोने की सलाह भी दी जा रही है। विशेषज्ञ के अनुसार डेंगू होने पर या लगातार तेज बदन दर्द पर लगातार पानी पीते रहना चाहिए। डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) ऐसे मामलों में बहुत बढ़ जाता है। कई बार डिहाइड्रेशन मौत का कारण भी बन जाता है। ऐसे में पानी हर आधे घंटे में पीते रहना चाहिए। वहीं इसके अलावा प्लेटलेट्स काउंट कम नहीं हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.