Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : बंद पड़े ग्रेफाइट खदान में डूबने से तीन बच्चों की मौत

पलामू : बंद पड़े ग्रेफाइट खदान में डूबने से तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, सतबरवा (पलामू)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित बंद पड़े गौरा ग्रेफाइट माइंस के पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत रविवार को हो गई। मृत तीनों बच्चे ताबर गांव के रहने वाले हैं। घटना की खबर आस-पास के गांवों में आग की तरह फैल गई। खबर सुनते ही आसपास गांवों के सैकड़ों लोग घटनास्थल पहुंचकर दो बच्चों का निकाले जबकि तीसरे बच्चे का शव मुरमा मलय डैम के जलवाहक उदय सिंह, अरुण सिंह कथा गुड्डू सिंह के सहयोग से निकाला गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 3 बजे के करीब ताबर गांव निवासी मुस्ताक अंसारी का पुत्र अमन, वकील अंसारी का पुत्र अफसर, डब्लू अंसारी का पुत्र मनू तथा हारून रशीद का पुत्र अकमल आरजू समेत चारों बच्चे घूमते टहलते बंद पड़े खादान के समीप पहुंचे। इसी बीच अकमल आरजू नामक बच्चा कपड़ा खोल कर नहाने के ख्याल से खदान में जमे पानी में कूद पड़ा देखते देखते ही वह डूबने लगा, जिसे देख बचाने कि ख्याल से अमन तथा अफसर भी पानी में कूद पड़े जिसके कारण तीनों बच्चे पानी के अंदर डूब गए। चौथा बच्चा मनु बाहर खड़ा था वह दौड़े-दौड़े अपने घर ताबर गांव गया तथा घटना की जानकारी लोगों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि बंद पड़े खदान के संवेदक के लापरवाही के कारण तीनों बच्चों की जान चली गई। अगर समय रहते खदान को भरवा दिया जाता तो यह घटना नहीं घटती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बंद पड़े खदान को तुरंत भरवाया जाय ताकि इस तरह की घटना दुबारा ना हो। इस घटना पर पोंची पंचायत के मुखिया गिरवर प्रसाद राम, पंचायत समिति सदस्य अशोक राम, मोहम्मद रब्बानी मियां, आशीष कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, रमेश कुमार समेत कई लोगों दुख व्यक्त किया है
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.