Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : विधायक आवास पर जोरदार धमाका, दहशत में घर के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : विधायक आवास पर जोरदार धमाका, दहशत में घर के लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सूबे की पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर तेज धमाके के साथ विस्फोट की घटना से पूरा परिवार दहशत में है। शनिवार दिनभर के कार्यक्रम के बाद रात में जैसे ही विधायक नीरा यादव अपने कोडरमा स्थित आवास पहुंचीं। उसके महज 10 मिनट के अंदर उनके आवास के ठीक बाहर विस्फोट हुआ, जिसकी चिंगारी विधायक आवास तक जा पहुंची। इस धमाके की आवाज के बाद आवास के बाहर भागते हुए शख्स को सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, विधायक आवास के बाहर धमाके की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता समेत स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। जिस जगह पर धमाका हुआ, उस जगह से महज कुछ फीट की दूरी पर ही विधायक नीरा यादव बैठी हुईं थीं और अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहीं थीं। इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ अशोक कुमार विधायक आवास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी उनसे ली। इदर, घटना के तुरंत बाद कोडरमा एसपी के ट्विटर हैंडल से इस घटना में बम की जगह पटाखे का विस्फोट होने की बात बताई गई जबकि पकड़े गए शख्स को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। इसको लेकर विधायक डॉ नीरा यादव ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष की विधायक होने के नाते इस पूरे मामले को हल्के में लिया जा रहा है, जबकि जिस शख्स ने धमाके की इस घटना को अंजाम दिया है वह शख्स एक दिन पहले भी तलवार लहराते हुए विधायक आवास में घुसने की कोशिश कर चुका था। उन्होंने इस घटना को साजिश करार देते हुए हमले की जांच की मांग की है। विधायक नीरा यादव ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए इस हमले की जांच की मांग की है और एक बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है। इधर, विधायक से मामले की जानकारी लेने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसका उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन