टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 78वें जन्म दिवस के अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, चंपाई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, सांसद विजय हांसदा, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित झामुमो और कांग्रेस के उपस्थित सभी विधायकों ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये।