Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड : तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई फ्लाइट रद्द, कई की रूट डायवर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड : तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई फ्लाइट रद्द, कई की रूट डायवर्ट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य में शनिवार को बारिश और तेज हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश और तेज हवा चलने की वजह से जगह-जगह पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा। रांची में यूनिवर्सिटी गेट के सामने समेत कई इलाकों में पेड़ गिरे। इससे आवागमन बाधित हुआ। इसकी वजह से राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। वहीं खराब मौसम के कारण कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। तेज हवा के चलते रांची के बरियातू रोड स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के पास बीच सड़क पर ही एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने की वजह से आवाजाही बंद हो गई है। कई स्कूलों की बस जाम में फंसी हुई है। वहीं रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास भी एक पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। रांची के मोराबादी मैदान में भी कई पेड़ तेज हवा के चलते गिर गए हैं। इधर, रांची राजभवन के पास आंदोलनरत रसोइया के टेंट पर आंधी से पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इससे रसोइया संघ की कई महिला सदस्य घायल हो गईं। घायल महिला रसोइया को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां इनका इलाज कराया जा रहा है। रांची ही नहीं झारखंड के दूसरे इलाकों में भी तेज बारिश हो रही है। गुमला में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। हालांकि यहां किसी परेशानी की खबर नहीं है। वहीं जमशेदपुर में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसकी वजह ओवरहेड लाइन पर पेड़ गिरना बनी। इसकी वजह से 33 केवी और 11 केवी लाइन में इंसुलेटर में खराबी आई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,745