Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं रांची की मेयर आशा लकड़ा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं रांची की मेयर आशा लकड़ा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को रांची की मेयर आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। मेयर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के विकास पर चर्चा की। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद मेयर आशा लकड़ा ने पहली बार जाकर उनसे मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्य के किसानों के हालात पर भी बातचीत हुई। राष्ट्रपति और मेयर ने एक दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना और बधाई भी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि झारखंड की राज्यपाल होने के दौरान उन्होंने कई बार उनसे मुलाकात की थी। लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहली उनकी मुलाकात है। रांची की मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं इसलिए उन्हें राज्य की सारी जानकारी है। यही वजह है कि उनकी तरफ से भी कई सुझाव मिले हैं। रांची की मेयर ने बताया कि उन्होंने जिस मुद्दे पर चर्चा की राष्ट्रपति ने उसे तुरंत समझा और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में झारखंड के विकास पर पूरा जोर दिया जाएगा। आशा लकड़ा मे बताया कि उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दे पर भी राष्ट्रपति से बातचीत की। झारखंड में सूखे जैसी स्थिति है ऐसे में किसान बेहद चिंतित हैं। महापौर कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मेयर आशा लकड़ा को आश्वासन मिला है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में झारखंड में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और झारखंड समृद्ध राज्य बनेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,169