Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रखंडवार स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र देने को लेकर गोड्डा उपायुक्त ने बनायी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रखंडवार स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र देने को लेकर गोड्डा उपायुक्त ने बनायी रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। आज दिनांक 19.08.2022 को वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में जिले में कक्षा - 01 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में महोदय के संवंंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। बैठक में उपायुक्त ने इस अभियान के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1 ) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के सभी विद्यार्थियों का संबंधित पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सीएससी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में जाकर बच्चों से आॅनलाइन आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए गए। महोदय के द्वारा निर्देश दिए गए कि विभिन्न अंचल स्तर पर अंचलाधिकारी के द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में विशेष रूप से प्रचार प्रसार कर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किये जायें। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में विद्यालय के द्वारा जाति प्रमाण पत्र फार्म के लिए विद्यार्थियों से शुल्क एवं वीएलई के द्वारा पैसे की मांग नहीं की जा सकती है। संबंधित पदाधिकारी के द्वारा विशेष ध्यान रखा जाए। जिला कल्याण पदाधिकारी गोड्डा को निर्देश दिए गए कि कल्याण विभाग के अंतर्गत जितने भी स्कूल हैं सभी बच्चों की जांच कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं। महोदय के द्वारा अपर समाहर्ता गोड्डा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा, जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा, एडीपीओ के द्वारा प्रखंडवार जाति प्रमाण पत्र से संबंधित रिपोर्ट की समीझा करने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ महोदय के समक्ष प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाएं ताकि आगामी बैठक में जाति प्रमाण पत्र निर्गत को लेकर उनके कार्य प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जा सके। मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर समाहर्ता गोड्डा स्मिता टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा, सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा रजनी देवी, जिला कल्याण पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, एडीपीओ गोड्डा विभाष चंद्र सहित विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,334