Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

20 अगस्त से पुन: यथावत चलेगी रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
20 अगस्त से पुन: यथावत चलेगी रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रांची से वाराणसी को जोड़ने वाली रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 20 अगस्त से पुन: प्रारंभ होगा। रांची के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि रांची से वाराणसी के लिए चलने वाली 18611/18612 रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन का परिचालन 20 अगस्त से पुन: प्रारंभ होगा। अग्रवाल ने कहा कि यह ट्रेन बीस अगस्त को रांची से सायं आठ बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी तथा वापसी में 21 अगस्त को वह वाराणसी से दोपहर तीन बजे रवाना होकर अगले दिन 22 अगस्त को प्रात: सवा चार बजे रांची पहुंचेगी। अग्रवाल ने बताया कि पूर्व की भांति ट्रेन सप्ताह में पांच दिन रांची और वाराणसी के बीच आयेगी-जायेगी, ट्रेन का परिचालन कोविड काल में रद्द कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन ट्रेन में एसी की द्वितीय श्रेणी का कोच भी लगाने पर विचार कर रहा है। इस बीच रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत सागरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18175 हटिया - झाड़सुगुड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 17,18 एवं 19 अगस्त हटिया से रद्द रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा - हटिया एक्सप्रेस भी 17, 18 एवं 19 अगस्त को झारसुगड़ा से रद्द रहेगी।
विज्ञापन