Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : सिलेंडर ब्लास्ट से दुकान में लगी आग, हुआ जबरदस्त धमाका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : सिलेंडर ब्लास्ट से दुकान में लगी आग, हुआ जबरदस्त धमाका
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित न्यू नेशनल किचन नामक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह से एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों द्वारा कोतवाली थाना और अग्निशमन विभाग को तुरंत मामले की जानकारी दी गयी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर फौरन आग पर काबू पाया। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन दुकान के कई सामान ब्लास्ट की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई जल गए हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन