Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : रेड कर 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सुराग जुटा रही सीबीआई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : रेड कर 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सुराग जुटा रही सीबीआई
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद/रांची। धनबाद में दो जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले को लेकर सीबीआई छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 और 27 मई को देश भर के 18 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। हालांकि अब तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पूर्व झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रभात शर्मा के आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। प्रभात शर्मा का आवास बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर स्थित है। सीबीआई की टीम अभी भी यहां छापेमारी चल रही है। इसके अलावे 34 वें राष्ट्रीय खेल के एक तत्कालीन पदाधिकारी के आवास पर भी सीबीआई छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन