Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : भू धंसान से जमीन में समा गई ड्रिल मशीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : भू धंसान से जमीन में समा गई ड्रिल मशीन
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद/रांची कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में भू धंसान की घटना कोई नयी बात नहीं है। आये दिन इस प्रकार की भू धंसान अक्सर यहां देखने को मिलती रहती है। ताजा मामला निरसा इलाके के बीसीसीएल सीबी एरिया दहीबाड़ी की है। जहां पर गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे तेज आवाज के साथ भू धंसान की घटना हुई। जिसने एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे के वक्त वहां पर खड़ी एक ड्रिल मशीन जमीन में समा गयी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार अहले सुबह तेज आवाज के साथ व्यू प्वाइंट जाने वाला रास्ता पर भू धंसान हुई है। यहां पर बगल में ही खड़ी एक ड्रिल मशीन भी जमीन में समा गयी है। परियोजना में लगाए गए कई बिजली के पोल उखड़ गए हैं, हादसे के वक्त इनसे शॉर्ट सर्किट भी हो रही थी। घटना के वक्त वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से वहां से भाग निकले। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 अगस्त से ही यहां पर जमीन थोड़ी थोड़ी खिसक रही थी, जिसके बाद अधिकारियों ने वहां पर रह रहे लोगों को दूसरी जगह का शिफ्ट करने का आदेश दे दिया था। अधिकारियों का कहना है कि जियोलॉजिकल डिस्टरबेंस के कारण ऐसा हो रहा है इस साइट पर यह तीसरा हादसा है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो कालीमाटी सिम में राष्ट्रीयकरण के पहले खुदाई की गई थी, इसी वजह से अब ये जमीन धंस रही है। इस हादसे के बाद उस क्षेत्र में रह रहे लोगों में खौफ है। वो भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में अपने घरों से सामान निकाल कर बाहर बैठे हुए हैं। बीसीसीएल अधिकारी इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खौफ पसर गया है। अनहोनी की आशंका से स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,844