Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/रांची। झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया टांड़ में ट्रक से कुचल कर एक स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगा एक एलपी ट्रक पिपरवार की तरफ जा रहा था। ज्योति विकास विद्यालय के निकट उक्त ट्रक ने स्कूटी सवार खलारी बाजार निवासी रविंद्र चौहान को चपेट में ले लिया। हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने लग जिसका पीछा करते हुए स्थानीय लोगों ने हेंदेगीर में वाहन को रोक लिया। हालांकि, मौका देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन