टीम एबीएन, कोडरमा। सीएच प्लस टू हाई स्कूल में 17 अगस्त को नए प्राचार्य के रूप में निशा भारद्वाज ने अपना योगदान दे दिया है। निशा भारद्वाज पहले डीएवी स्कूल में हिंदी की शिक्षिका थी। सरकारी में चयन होने के बाद उन्होंने योगदान दिया है। स्कूल के शिक्षकों ने बुधवार को बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर नई प्राचार्य निशा भारद्वाज ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और छात्रों की उपस्थिति पर मेरा विशेष ध्यान होगा। स्कूल का रिजल्ट और बेहतर बनाने की दिशा में मैं काम करुंगी। मौकेपर अनिल कुमार, कमलेश्वरी प्रसाद, सरिता कुमारी, श्वेता कुमारी, पंकज कुमार, अनंत कुमार मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, मनोज कुमार, सरोज कुमार, आरती कुमारी, दिनेश कुमार, नवीन चौधरी, राधिका, शशि शेखर, विनीता कुमारी और सुषमा कुमारी मौजूद थीं। बता दें कि कार्तिक प्रसाद तिवारी के स्थानांतरण के बाद स्थाई तौर पर यह पद रिक्त था और प्रभारियों के द्वारा विद्यालय संचालित हो रहा था।