Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण से दिव्यांगजनों को कार्य करने में होगी आसानी: आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण से दिव्यांगजनों को कार्य करने में होगी आसानी: आयुक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)/रांची।। मारवाड़ी युवा मंच डालनगंज शाखा एवं प्रकाश चंद्र जैन सेवा सदन की ओर से नेशनल मारवाड़ी फाउंडेशन के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिथि के रुप में पहुंचे आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कहा कि कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण से दिव्यांगजनों का जीवन आसान होगा। उन्हें कार्य करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिन दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया है, उन्हें टेक्नीशियन टीम द्वारा हाथ और पैर की नापी ली गई और तकनीक प्रक्रिया द्वारा कृत्रिम अंग बनाकर उन्हें लगाया गया। मारवाड़ी युवा मंच की इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने धन्यवाद देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। आयुक्त ने शिविर का अवलोकन किया और टेक्नीशियन टीमों द्वारा नि:शुल्क अंग बनाने एवं उसके प्रत्यारोपण से संबंधित पूरी जानकारी ली। साथ ही दिव्यांगजनों से बातचीत कर उनकी दिव्यांगता से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मंच के पुरुष एवं महिला सदस्यों को सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला सदस्यों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने की सलाह दी, ताकि अन्य महिलाओं के साथ- साथ समाज का उत्थान संभव हो सके। कार्यक्रम संयोजक गिरधारी गर्ग एवं गोपाल छपरिया ने बताया कि मंच के द्वारा नि:शुल्क आॅक्सीजन, कृष्णा होम्योपैथिक दवाखाना, एंबुलेंस, अमृतधारा, स्थाई पंसाला आदि सामाजिक कार्य समय-समय पर किए जाते रहे हैं। मंच के मीडिया प्रभारी विकास उदयपुरी ने बताया कि नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर को लेकर आमजनों में पिछले तीन माह से प्रमंडल क्षेत्र में जनजागरूकता की गई, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता का परिणाम है कि शिविर में 187 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें 165 लोगों को नेशनल मारवाड़ी फाउंडेशन के टेक्नीशियन टीम के द्वारा कृत्रिम अंग तैयार कर लगया गया है। इस टेक्नीशियन टीम में नारायण पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, विजय मिश्रा, अखिलेश पांडेय एवं संगम पांडेय शामिल हैं। शिविर में डी क्लब के द्वारा शुगर, बीपी की जांच एवं होम्योपैथिक दवाखाना के डॉ. कृष्णा गोस्वामी द्वारा मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। शिविर में पवन खेतान, गिरधारी गर्ग, विकास उदयपुरी, विमल उदयपुरी, विशाल महलका, ज्ञानचंद भुत, रवि कामदार, भरत सांवरिया, बद्री सिंघानिया, टिंकू शंघाई, अलका सिंघानिया, लवली मोदी, मधु गर्ग, गुड्डी पोद्दार, नीतू केजरीवाल, रंजीता केडिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,147