टीम एबीएन, पलामू। केंद्रीय विद्यालय पलामू के विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 17 /08/22 (बुधवार) को डीडीसी ऑफ़िस में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। मौक़े पर केंद्रीय विद्यालय पलामू के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा एवं संगीत शिक्षक सौरव दुबे ने इस बैठक को संबोधित किया। विद्यालय के सभी सदस्य इस बैठक में मौजूद थे। मौके पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, गिरिवर इंटर कॉलेज के प्राचार्य, पीडब्लूडी के अध्यक्ष एवं विद्यालय के अभिभावक गण मौजूद थे।
विद्यालय के विकास, विद्यालय में सामग्री की कमी, विद्यालय के समस्त विषयों पर गहरी चर्चा हुई। इन दौरान उन्होंने विद्यालय में हो रही पढ़ाई-लिखाई के बारे में अभिभावकों से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने भवन के निर्माण कार्य का भी हाल जाना। डीडीसी ने सारे बिंदुओं पर काम करने का आश्वासन उपस्थित लोगों को दिया। अंत में आनंद कुमार मिश्रा, जेएसए एवं सैंकीग कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।