Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रसिद्ध कोयला व्यापारी राजेंद्र गुप्ता के आवास पर इनकम टैक्स की रेड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रसिद्ध कोयला व्यापारी राजेंद्र गुप्ता के आवास पर इनकम टैक्स की रेड
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के जाने-माने कोयला व्यापारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के खजांची रोड स्थित आवास पर मंगलवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापामारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने यहां नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है। पांच वाहनों में सवार आधा दर्जन अधिकारी रांची से छापामारी के लिए हजारीबाग पहुंचे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच कार्य चलने की बात कही है। बता दें कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का हजारीबाग समेत कई जिलों में कारोबार है। वह मेन रोड में इंद्रलोक नाम से शॉपिंग मॉल भी चलाते हैं। साथ ही उनके जमीन से जुड़े कारोबार भी हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,254