Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी को किया नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी को किया नमन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिवंगत अमिताभ चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्री चौधरी के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य और देश में उनके व्यक्तित्व की अलग पहचान रही है। श्री चौधरी राज्य सरकार में आईपीएस एवं जेपीएससी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। वे अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार एवं निष्ठावान व्यक्ति थे। उनके कार्यों को लोगों ने हमेशा सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ने श्री चौधरी के रूप में सिर्फ एक अधिकारी ही नहीं; बल्कि एक जिंदादिल इंसान खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौधरी ने झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री चौधरी का निधन राज्य, देश एवं क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री चौधरी नौजवानों तथा खेल से जुड़े युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौधरी को हमेशा एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में याद रखा जायेगा। इस व्यक्तित्व को हर व्यक्ति आने वाले समय में याद करेगा। मैं श्री चौधरी के शुभचिंतकों तथा चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री चौधरी के परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,305