Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

16 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे राज्य के पारा शिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
16 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे राज्य के पारा शिक्षक
विज्ञापन
लातेहार। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार एवं महासचिव अनूप कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार इस वजट सत्र में हमारी स्थायीकरण की घोषणा नहीं करती है तो आगामी 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। साथ ही 22 मार्च से सभी शिक्षक वादा पूरा करे हेमंत सरकार का बैच/बिल्ला लगाकर ही शिक्षण या अन्य कार्य करते रहेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि लगातार विधानसभा पर प्रदर्शन करने के बाद हेमंत सरकार द्वारा एक शब्द नही बोलना सरकार सत्ता के नशे में चूर है इस बात को स्पष्ट करती है। जिसका उदाहरण वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर, मांडर विधायक बन्धु तिर्की का ताजा बयान है। साथ ही कहा कि 65 हजार की शक्ति का मजाक उड़ाने वाले ये भी याद रखिये की 2024 में इसी पारा शिक्षक के पास हाथ जोड़ कर वोट मांगने पुन: आएंगे, तब समझ मे आ जायेगा कि हमारी शक्ति क्या है। हम सभी मूलनिवासी पुन: निवेदन कर रहे है कि अपना वादा पूरा कीजिए और 65 हजार को वेतनमान देकर 18 वर्षो की सेवा का पुरुस्कार देने का कार्य करे। आठ पारा शिक्षकों को प्रदेश स्तर पर किया गया गठन : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आठ पारा शिक्षकों को प्रदेश स्तर कमिटी का गठन किया गया है। जिसे अष्टमंगल नाम दिया गया है। चुकी 4 संगठन है। अत: दो सदस्य हर संगठन से है जिसे एकीकृत करके अष्टमंगल नाम दिया गया है।
विज्ञापन