टीम एबीएन, कोडरमा। आजादी के 76 वें सालगिरह को मेरेडियन अकादमी परिवार ने मनाया। मौके पर विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडे ने झंडोत्तोलन किया।बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में एक से बढ़कर एक मनमोहक चिताकर्षक और सम्मोहक प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ एसएन कुमार ने बच्चों की बेहतर प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर श्री अजय प्रताप सिंह तथा अन्य कई आगंतुकों ने भी अपने हिर्दयोदगार प्रकट किया और बच्चों की काबिलियत की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक /शिक्षकेतर कर्मी, विद्यालय के बच्चे एवं सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।