टीम एबीएन, रांची। आजादी के 75वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला स्थित अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल में झंडोत्तोलन किया गया।झंडोत्तोलन मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने किया। आजादी के इस उत्सव की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई उसके बाद नन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें देश की आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी जी पंडित जवाहर लाल नेहरु अब्दुल कलाम आजाद रानी लक्ष्मी बाई के वेश में बच्चे मौजूद थे, जो देखते ही बन रहा था। मुजीब कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज के आख़िरी पायदान में जो लोग है उनको भी समाज के मुख्यधारा में जोड़ने की जरूरत है, यही अल कुरैश स्कूल के शुरुआत का मकसद था। इस मौके पर सदर फिरोज कुरैशी, सेक्रेटरी पप्पू कुरैशी, हाजी मिन्हाज, गुलाम जावेद, सरवर कुरैशी, हसीब खान, फरहाद कुरैशी, सदाम कुरैशी, मुस्तफा अंसारी, अमीर कुरैशी, टिंकु राम सहित सामाजिक संगठन के कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम कुरैशी (7979705461) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।