Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाईबीएन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाईबीएन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वाईबीएन यूनिवर्सिटी में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मौके पर रामजी यादव फाउंडर -चेयरमैन, डॉ सत्यप्रकाश यादव वाईस चांसलर के साथ वाईबीएन यूनिवर्सिटी के तमाम शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन भी किया गया। मौके पर बैद्यनाथ यादव, चांसलर, वाईबीएन यूनिवर्सिटी ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्टूडेंट्स ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएड के छात्रों ने कई कल्चरल प्रोग्राम भी किए। मौके पर श्री बैद्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र निर्माण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी हैं। हम शिक्षक व छात्र प्रबुद्ध वर्ग, राष्ट्र की इमारत की नींव की ईंट हैं। इसी नींव के ऊपर आने वाले कल की इमारत खड़ी होगी। हमको इसको मजबूत बनाना है, ताकि आने वाले कल की वह भव्य इमारत मजबूती से खड़ी हो सके । अवसर पर बोलते हुए रामजी यादव ने कहा कि 1200 लोगों के बैठने का ऑडिटोरियम अगले 4 महीने से 6 महीने के अंदर बनने जा रहा है साथ ही पूरे भारत में करीबन 100 वाईबीएन पब्लिक स्कूल खोलने जा रहे है साथी ही वाईबीएन यूनिवर्सिटी को झारखंड का बेस्ट यूनिवर्सिटी बनाने का संकल्प भी लिया गया। डॉ सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि हर भारतवासी के लिए उसका देश सबसे पहले आना चाहिए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए। आइए, इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं...। डॉ दीपक ने कहा कि छात्र राष्ट्रीय निर्माण की नींव है हमें ने सही दशा के साथ उचित मार्गदर्शन कराने की जरूरत है तभी यह देश सशक्त बन सकता है। इस पावन अवसर पर वाईबीएन यूनिवर्सिटी में नई प्रथा चांसलर अवार्ड का शुभारंभ हुआ, जिसमें बेस्ट एंप्लॉय ऑफ द यूनिवर्सिटी डॉ चंद्रजीत कुमार (परीक्षा नियंत्रक) को मिला। वेस्ट मैनेजमेंट सपोर्टिव एंप्लॉय मिस्टर रितेश निराला(आईटी मैनेजर) और बेस्ट स्टूडेंट सपोर्टइन एंप्लॉय डॉ अर्पणा शर्मा (डीएसडब्ल्यू) को मिला। मौके पर और लोग भी सम्मानित हुए जिनमें डॉ अनामिका सिंह, नीलू सिंह, विपिन गुरु शामिल है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,285