Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत से सनसनी
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। जिले के गारू वन क्षेत्र में स्थित फुलहर जंगल में एक जंगली हाथी की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल पलामू टाइगर रिजर्व एरिया में है। हालांकि हाथी की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। घटनास्थल काफी घने जंगलों में अवस्थित है। इसी कारण इस संबंध में अभी विशेष जानकारी नहीं मिल पा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को सोमवार की शाम सूचना मिली कि गारू वन क्षेत्र के पूर्वी इलाके में स्थित फुलहर जंगल में एक जंगली हाथी मृत अवस्था में पाया गया है। इस सूचना के बाद वन विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वनकर्मी घटनास्थल की ओर रवाना हो गये। विभागीय सूत्र हाथी की मौत की पुष्टि भी कर रहे हैं। हालांकि वन विभाग के वरीय अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की सुबह ही इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथी की मौत की सूचना उन्हें भी मिली है, परंतु घने जंगलों में घटनास्थल होने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम संभव नहीं है। मंगलवार की सुबह मेडिकल टीम के द्वारा मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया जायेगा। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है। जिले के बरियातू प्रखंड में कुछ दिन पूर्व ही एक जंगली हाथी की मौत हो गई थी। हाथी की मौत के बाद अपराधियों ने मृत हाथी के दांत को भी काटकर ले भागे थे। हालांकि वन विभाग के द्वारा इस घटना के उद्भेदन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाथी की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारी रेस हो गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,669