Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लालपुर बीआईटी एक्सटेंशन में धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लालपुर बीआईटी एक्सटेंशन में धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव की लेकर बीआईटी भी इस महोत्सव को बेहतरीन तरीके से अपने विद्यार्थियों और बीआईटी परिवार के साथ मिलकर आज लालपुर विस्तार केंद्र में ऊर्जावान निदेशिका डॉ वंदना भट्टाचार्य झंडोत्तोलन किया। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने इस अमृत काल के संबंध में बताते हुए कहा कि हम आज़ादी के इस 75 साल में विश्व पटल पर अपने देशवासियों को विकासशील देशों में शामिल कर दिया है। अब हमारा लक्ष्य विकसित देश में शामिल होने का है। हम इस संस्थान को भी अपनी मेहनत और लगन से भारत के सबसे उच्चतम स्तर तक लाने का अमृत काल बनाएंगे। इसके लिए हम सभी को अपना श्रेष्ठ ऊर्जा देने की जरूरत है। आज के इस समारोह में NSS के बीआईटी के विद्यार्थियों ने अपने नाट्य कला से मुहल्ले की साफ-सफाई पर संदेश देते हुए अपने राष्ट्र को रोग मुक्ति के लिए आम जनता को जागरूक करने पर बल दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,966