Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वतंत्रता दिवस : डीएवी गांधीनगर में शान से लहरा तिरंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वतंत्रता दिवस : डीएवी गांधीनगर में शान से लहरा तिरंगा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीसीएल वेलफेयर डिपार्टमेंट के प्रधान रेखा पांडेय ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि एक सच्चा नागरिक स्वयं से बढ़कर राष्ट्र की चिंता करता है। अपनी हानि से बढ़कर राष्ट्र की हानि से अधिक विचलित होता है। राष्ट्रीय संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को राष्ट्रीयता की समझ नहीं होती। उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्य एसके सिन्हा ने देश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए इसके विकास की लंबी यात्रा का उल्लेख किया और विकास को गति देने वालों नेताओं, वैज्ञानिकों, शिक्षकों आदि के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इसके पूर्व छात्रों ने देशभक्ति के गीत, संगीत, नृत्य आदि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में निराकर आचार्य, रोसी वाधवानी, गोविंद झा, जया जयसवाल, आयुष कुमार, कृष्णा प्रसाद, प्रदीप कुमार सहाय, कुंदन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,141