टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू ने आज 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कपिल देव गिरि ने झंडोत्तोलन किया।बाद में एन सी सी के बच्चों ने शानदार परेड़ का मुजाहिरा किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री एम के सिन्हा ने कहा कि आज लोगों में सहनशीलता की कमी आती जा रही है जो चिंता की बात है। श्री सिन्हा ने स्वामी दयानंद,राम प्रसाद बिस्मिल आदि के प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों में शिथिलता आई है उसे शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय के सहयोग से दूर किया जा सकता है।
बच्चों ने स्वतंत्रता की कहानी के माध्यम से नौ रसों का वर्णन किया और एक सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसका निर्देशन विद्यालय की शिक्षिका काकोली दत्ता ने किया था।
सभा के मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री कपिल देव गिरि ने कहा कि वे विद्यालय का प्रदर्शन देखकर बहुत खुश हैं और उनकी इच्छा है कि यह विद्यालय राज्य का सबसे सुंदर विद्यालय बने। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, शिक्षकेतर कर्मचारी समेत ढेर सारे अभिभावक मौजूद थे। उक जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी दी।