झारखंड
गोस्सनर कॉलेज में इंटर क्लास फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
ABN Bureau
•
15 Aug, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के तत्वावधान में इंटर क्लास फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट 19 अगस्त तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन जीएल चर्च के मॉडरेटर राइट रेव्ह जोहन डांग ने किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आजअच्छे खिलाड़ी पैदा करने में यूनिवर्सिटी और कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। जरूरत है बस इस तरह के आयोजन करने की। आज के समय में खेल के महत्व को देखते हुए इस तरह का आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकता है। टूर्नामेंट का पहला मैच टीआरएल डिपार्टमेंट और पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के बीच खेला गया,जिसमें टीआरएल ने 4-1 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का दूसरा मैच इंग्लिश ए और इंटरमीडिएट आर्ट्स ए टीम के बीच खेला गया, जिसमें इंटरमीडिएट आर्ट्स ने 2-1 से जीत दर्ज की। फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में जीईएल चर्च के नवनिर्वाचित जेनरल सेक्रेटरी ईश्वर दत्त कंडुलना, कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति, प्रोफेसर आशारानी केरकेट्टा, प्रोफेसर प्रमोद तिर्की, प्रोफेसर मृदुला खेस्स, प्रोफेसर जयपाल कच्छप, प्रोफेसर एसके मुर्मू, प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, डॉ योताम कुल्लू, प्रोफ़ेसर दिव्या रतन कोनगाड़ी, प्रदीप कुल्लू , प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, प्रोफेसर कोरनेलियुस मिंज, प्रोफेसर गोल्डन बिलुंग, प्रोफ़ेसर रश्मि हेंब्रोम, प्रोफेसर मीना सुरीन, प्रोफेसर स्नेहा पी एक्का, प्रोफेसर जोलेन सोय, प्रोफेसर जैकब लकड़ा, प्रोफ़ेसर दीपक बारला, प्रोफ़ेसर फ्रांसिस मुर्म आदि मौजूद थे।
विज्ञापन