Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : पुलिस लाइन में करंट से सफाईकर्मी की मौत, दो पुलिसकर्मी जख्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : पुलिस लाइन में करंट से सफाईकर्मी की मौत, दो पुलिसकर्मी जख्मी
विज्ञापन
टीम एबीएन, बोकारो/रांची। सोमवार को सेक्टर 12 स्थित बोकारो पुलिस लाइन में करंट लगने से दो पुलिस के जवान और एक दैनिक सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिस लाइन में काम कर रहे सफाई मजदूर की अस्पताल में हो गई। घायलों में पुलिस मेंस एसोसिएशन के बोकारो जिला मंत्री राजकुमार मुंडा समेत दो जवान शामिल है। दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। बोकारो में स्वतंत्रता दिवस समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब पुलिस लाइन में लोहे का पोल लगाते समय उसमें करंट दौड़ गयी, जिसमें एक की मजदूर की मौत हो गयी, वहीं पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना के बाद बोकारो पुलिस लाइन में मातम का माहौल छा गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो शाखा के कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान झंडे के पाइप झंडोत्तोलन की बेदी में लगाने के लिए को जैसे ही ऊपर उठाया गया ऊपर से पार हुए 11,000 वोल्ट के तार से पाइप के सट जाने के कारण मौके पर मौजूद तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया। जहां दैनिक मजदूर के रुप में पुलिस लाइन में काम कर रहे सफाई मजदूर अलेक्जेंडर बागे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो जिला शाखा मंत्री राजकुमार मुंडा गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं हादसे में सीआईडी में पदस्थापित डॉग स्क्वायड का जवान करण मिंज भी घायल हो गया है। जानकारी देते हुए बोकारो पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर अजीत कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि झंडोत्तोलन के लिए पाइप लगाने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,024