Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तिरंगे के रंग में रंगा जोन्हा फॉल, झरने में युवाओं ने एक साथ डाला नारंगी और हरा रंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तिरंगे के रंग में रंगा जोन्हा फॉल, झरने में युवाओं ने एक साथ डाला नारंगी और हरा रंग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा फहराया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। देशभर के तमाम हिस्सों में जल, थल और हवा में भी राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है। वहीं इस मौके पर पूरी रांची तिरंगे के रंग में रंग गई है। शहर में कई महत्वपूर्ण इमारतें तिरंगी की रोशनी से नहा उठीं। वहीं जोन्हा फॉल में भी युवाओं ने रविवार को केसरिया और हरा रंग फॉल के ऊपर डाल दिया। इसके कारण पूरा झरना तिरंगे के रंग में रंग गया। जोन्हा फॉल के झरना के पानी को रविवार को कोयनारडीह के युवक ने तिरंगा के रंग से रंग दिया। कोयनारडीह के वार्ड सदस्य रामकिशोर बेदिया के नेतृत्व में जोन्हा फॉल के झरना में एक साथ नारंगी और हरा रंग डालकर पूरे झरना को तिरंगा की शक्ल दे दी गई। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। रामकिशोर बेदिया ने बताया कि फॉल के ऊपर चढ़कर एक क्विंटल नारंगी रंग और एक क्विंटल हरा रंग झरना में प्रवाहित किया। इससे पूरा जलप्रपात तिरंगे रंग का हो गया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ऐसा किया गया। इस अभियान में दुर्गाचरण बेदिया, छत्रपति बेदिया, श्यामलाल बेदिया, श्यामजीत बेदिया, श्रवण महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,324