Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीएम केयर्स फंड के लिए डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन ने अर्जुन मुंडा को दिया दो लाख का चेक

पीएम केयर्स फंड के लिए डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन ने अर्जुन मुंडा को दिया दो लाख का चेक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चैरिटी कार्य के लिए प्रतिबद्ध डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन रांची ने आज केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा को दो लाख रुपए का चेक पी एम केयर्स फंड के लिए प्रदान किया। यह राशि दवा मेला जुलाई 2022 के दो दिवसीय कार्यक्रम, आईएमए हॉल में आयोजित कर इकट्ठा की गई थी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि चेयर पर्सन विनीता शरण, को चेयर पर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष बिंदु प्रसाद, सचिव डॉक्टर सोनी के संग पूरी कार्यकारिणी को हम उपयुक्त राशि का चेक पीएम केयर फंड में देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और धन्यवाद देते हैं। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में विनीता शरण, झूमा सरकार, बिंदु प्रसाद, डॉक्टर सोनी सिन्हा,रश्मि सिन्हा, शोभा कुमार, मंजू खेतान, नीता सहाय, कमलेश मिद्धा रेनू तिवारी, आरती सिन्हा, आरती सिंह, सीमा महेश्वरी, रिंकू चौधरी, मोनीदीपा दासगुप्ता, श्रीला चौधरी, दीपा चौहान, सुप्रिया ठाकुर, विभा सिंह, नीलम शेखर, तबस्सुम, अंजू सिंह, पल्लवी शरण, रश्मि बक्सी, सुनीता सिन्हा, वेणु सिंह, रुखसाना बानो, सुनीता रूंगटा आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,489