Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : श्रावणी मेले में एक महीने से तैनात एटीएस जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

देवघर : श्रावणी मेले में एक महीने से तैनात एटीएस जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर/रांची। देवघर में श्रावणी मेले की ड्यूटी में तैनात एटीएस जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना देवघर एसपी सुभाष चन्द्र जाट को दी गई, जिसके बाद देवघर एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एटीएस जवान रंजीत कुमार पासवान आर मित्रा पुलिस आवासन में रह कर मेला ड्यूटी पिछले एक महीने से कर रहा था। लेकिन आज देर शाम आर मित्रा पुलिस आवासन में ही उसने अपने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान गढ़वा जिले का रहने वाला था। देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन इसके पीछे क्या कारण है, इसकी तप्तीश चल रही है। इसके अलावा पुलिस आवासन में रहने वाले अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि सावन मेले की समाप्ति हो चुकी है और अब इनके घर वापसी का समय आ रहा है। विभाग द्वारा थाने के बाद इन सबको अपने पूर्व के कार्यस्थल पर भेज दिया जायेगा। ऐसे में सब के मन में एक ही बात सता रही है कि एक महीने तक कार्य करने वाले एटीएस जवान को अचानक क्या हुआ कि उसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,325