टीम एबीएन, रांची। आज भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर ने महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में आज हर घर तिरंगा आभियान को सफल बनाने के लिए शहीद चौक से कचहरी चौक होते हुये पुराना जेल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। मौके पर 100 गुणा 60 फीट का विशाल तिरंगा लेकर लोग तिरंगा यात्रा में चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप सामूहिक रूप से राष्ट्र गान गाया गया। कार्यक्रम के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स एंड कल्चरल डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी की उपस्थिति में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरा संग्रहालय का भ्रमण भी किया गया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत पर उपस्थित नेता एवं कार्यकर्तागण झूमनाच गा कर आगे बढ़ रहे थे उपस्थित हजारों लोगों ने अपने हाथो पर तिरंगा झण्डा लहरा रहे थे। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,नवीन जयसवाल, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे केके गुप्ता,समरी लाल, संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहु, बलराम सिंह, सीमा शर्मा, शोभा यादव, मुनचुन राय, राकेश भास्कर, कृपाशंकर सिंह, आरती कुजूर, संदीप वर्मा, प्रेम वर्मा, ललित ओझा, संजय जयसवाल, राजू सिंह, जितेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र सिंह पटेल, नीरज सिंह, ललिता ओझा, देवेन्द्र शर्मा, रजनीश पाण्डेय, सोनू सिंह, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, रामलगन राम, अर्जुन मुंडा, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, सुवेश पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, दीपक शाह, विकास रवि, सुभाष अग्रवाल, उमेश यादव, सुजीत शर्मा, रामजी प्रसाद, मुनेश्वर साहु, इंद्रजीत यादव, पप्पू जयसवाल, पप्पू वर्मा, नीलेश सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला के मीडिया प्रभारी राजा सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.