Breaking
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज

एसआर डीएवी पुंदाग में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में आज़ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आजादी के पचहत्तर वर्ष पूरा होने की खुशी में सीबीएसई तथा भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए; यथा बच्चों ने तिरंगा झंडा बनाया। कक्षा पंचम की इशानी दत्ता ने तिरंगा झंडा के महत्त्व पर प्रकाश डाला।सभी बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का संकल्प किया। कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ "तिरंगा यात्रा" के तहत प्रभातफेरी निकाली। सबके हाथों में तिरंगा शान से लहरा रहा था और वन्दे मातरम्, भारत माता की जयघोष के नारों से परिवेश गुंजायमान हो रहा था। नन्हे-नन्हे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश का बच्चा-बच्चा देशभक्त है। देशभक्ति हमारी रगों में खून के साथ बहती है। हमारी युवाशक्ति में प्रतिभा के साथ जोश की भी कोई कमी नहीं है। वे अपनी काबिलियत से सफलता की नई इबारत लिखेंगे। हमारे देश का भविष्य उज्ज्वल तथा सुरक्षित है। वह दिन दूर नहीं, जब हमारा देश एक विकसित राष्ट्र होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.