झारखंड
52वीं पुण्यतिथि पर नमन : जयपाल सिंह मुंडा का नाम गजट में प्रकाशित करने की मांग
ABN Bureau
•
20 Mar, 2021
•
6 मिनट में पढ़ें
9 Views
विज्ञापन
लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला समिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अश्विनी कुजूर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से संयोजक प्रो. विनोद भगत, सचिव शाहिद अहमद, कयूम खान, अमर किंडो, रूस्तम खान आदि मौजूद थे। बैठक से पूर्व आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कुजूर ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जिन मूल्यों को लेकर किया गया है, उसे स्थापित करना हमारा नैतिक दायित्व है। वृहद झारखंड जयपाल सिंह मुंडा का सपना था उसे आज साकार करने के लिए हमें संघर्ष को तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा सहित प्रत्येक झारखंड आंदोलनकारियों का नाम गजट में प्रकाशित कर राजकीय सम्मान दिया जाना चाहिए। संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा है कि आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष काल में अनेक तरह की उपेक्षाएं एवं तमाम यातनाएं झेली हैं। कई आंदोलनकारी पलायन कर गए, घर-परिवार बिखर गया, खेती-बारी तबाह हो गया। इसलिए झारखंड अलग राज्य के प्रत्येक मूल्य पर सरकार को गंभीरता पूर्वक ध्यान देने की बात हमारे प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखी गई, जिसपर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया गया है। बैठक में सर्व प्रथम झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान पहचान नियोजन पेंशन की मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में विगत 01 मार्च को राजधानी रांची में विधायकों के घेराव कार्यक्रम की सफलता की समीक्षा की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आज से हम सभी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा में मर्ज कर रहे हैं। साथ ही निर्णय लिया गया है कि आगामी 26 मार्च को बीटीपी के धरना-प्रदर्शन को सक्रिय समर्थन देंगे। अंत में 17 साथियों की एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया। मंच संचालन कृष्णा ठाकुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सीता देवी ने किया। बैठक में कृष्णा ठाकुर, सीता उरांव, रूदन उरांव, दशरथ गिरी, सोमनाथ भगत, दीपक वर्मा, शिवराज टाना भगत, सूरज मोहन लकड़ा, हीरामनी कुमारी, सालेन लकड़ा, अमानत अंसारी, संजय कुमार, जगदीश उरांव, नागेंद्र प्रसाद साहु, दशरथ गिरी, तारामनी मिंज, शालेन, परमेश्वर उरांव, लालदेव टाना भगत, मनीर अंसारी, विशेषण भगत, भोला उरांव, आदि समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।
विज्ञापन